Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

आईटीआई गैंग के चार गुर्गों पर दर्ज हुआ मुकदमा

– बीते शुक्रवार को युवक को की थी कार से कुचल कर मारने की कोशिश

Case against ITI gang operatives, DDC : हल्द्वानी शहर में घूम-घूम कर उपद्रव कर रहे आईटीआई गैंग के कुछ गुर्गों पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इन गुर्गों ने बीते शुक्रवार को एक युवक को शराब की दुकान में घुस कर पीटा और तब उसे कार से कुचल कर मारने की कोशिश की, जब वह भोटियापड़ाव पुलिस चौकी से शिकायत कर लौट रहा था।

वसुंधरा कालोनी बरेली रोड निवासी गौरव नेगी की तहरीर कोतवाली पुलिस ने आदित्य नेगी, धीरज बिष्ट, दीपक पंचवाल, रवींद्र रावत व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरव ने तहरीर में लिखा, शुक्रवार रात तिकोनिया चौराहे पर उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला किया।

बचने के लिए वह चौराहे के पास स्थित वाइन शॉप में घुसे, तो आरोपियों ने दुकान में घुसकर उन्हें पीटी। गौरव भोटियापड़ाव पुलिस चौकी से शिकायत कर निकले तो उन्हें फिर पीटा और बिना नंबर की कार से कुचलने की कोशिश की। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top