Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

23 दिन बाद खुला गौला पुल, 12 सितम्बर को बह गई थी एप्रोच रोड

– फिलहाल चार पहिया वाहन वाया बनभूलपुरा होकर नही जा पाएंगे पुल की ओर

Gaula bridge opened for traffic, DDC : 12 सितम्बर 2024 की रात भारी बारिश से उफनाई गौला पुल की एप्रोच रोड बह गई थी। तब से आवाजाही बाधित थी। अब जाकर 23 दिन बाद पुल पर यातायात बहाल कर दिया गया है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि शहर से बनभूलपुरा के रास्ते पुल की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग सिर्फ दो पहिया वाहन सवार ही कर सकेंगे। बाकी के वाहन गौला बाईपास से होकर गुजरेंगे।

एप्रोच रोड टूटने से लोगों को गौलापार से शहर आने जाने के लिए लगभग दोगुना सफर करना पड़ रहा था। ऐसे में प्रशासन ने गौला नदी से वैकल्पिक रास्ता बनाया था, जिससे लोगों और छोटे वाहनों की आवाजाही हो सके। केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी गौला पुल का एनएचआई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था और जल्द से जल्द यातायात को हल्के वाहनों के लिए खोलने के निर्देश दिए थे।

हल्द्वानी एसडीएम परितोष वर्मा ने भी एनएचआई के अधिकारियों को जल्द से जल्द पुल के एप्रोच रोड को जोड़कर यातायात चालू करने के निर्देश दिए थे। एनएचआई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एप्रोच रोड को ठीक करने के लिए रात दिन काम किया है। रविवार 6 अक्टूबर को एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने खुद मौके पर एनएचआई के अधिकारियों के साथ यातायात को बहाल कराया। पुल पर यातायात शुरू हो जाने से लोगों को काफी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top