Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

आंगनबाड़ी में सड़ा अंडा खाकर पनप रहा देश का भविष्य

डाकिया न्यूज: समीपवर्ती देवीधूरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में लाभार्थी को सड़े अंडे बांटने के मामले से बाल विकास विभाग में हड़कंप मचा है। विभाग की ओर से सुपरवाइजर को केंद्र में भेजकर मामले की जांच कराई गई। बीते मंगलवार को देवीधूरा गांव में एक धात्री महिला लाभार्थी को केंद्र से सड़े अंडे देने का मामला सामने आया था। जिसके बाद लाभार्थी के पति की ओर से केंद्र को सड़े हुए अंडे वापस कर दिए गये। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद सुपरवाइजर को केंद्र का निरीक्षण कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए गये। बुधवार को बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर कमला रैक्वाल ने केंद्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने केंद्र की कार्यकर्ता व सहायिका से पूछताछ की। साथ ही शिकायतकर्ता से भी वार्ता कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि देवीधूरा आंगनबाड़ी केंद्र के तहत छह लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें चार धात्री महिलाएं और दो बच्चे हैं। बताया कि सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र की ओर से लाभार्थी धात्री महिला को फूटे अंडे चले गए थे। जिनमें दुर्गंध आ रही थी। लाभार्थी की ओर से अंडे वापस कर दिए गए हैं। साथ ही लाभार्थी को नए अंडे दे दिए जाएंगे। बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ती व सहायिका को भी भविष्य में ध्यान देने के निर्देश दिए गये हैं। बताया कि सहायिका को बच्चों को घर से लाने व पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top