Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

उत्तराखंड और काशी ने लिया फैसला, 15 मार्च को मनेगा रंगों का त्योहार होली

– पर्व निर्णय सभा उत्तराखंड, काशी विद्वत परिषद, पंचतत्व विद्वत परिषद ने संयुक्त रूप से लिया फैसला

Holi 2025, DDC : होली के पर्व की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति स्पष्ट हो गई है। देश के विभिन्न राज्यों की ऑनलाइन बैठक हुई और बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि होली 15 मार्च को मनाई जाएगी। पर्व निर्णय सभा उत्तराखंड, काशी विद्वत परिषद, पंचतत्व विद्वत परिषद के तत्वावधान में वर्चुअली बैठक हुई।

बैठक में पर्वों में एकरूपता लाने के लिए गंभीरता से मंथन हुआ। बैठक में ज्योतिषाचार्यों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि 13 मार्च को सुबह 10:38 से रात 11:30 बजे तक भद्रा है, इसलिए होलिका दहन 11:30 बजे के बाद होगा। होलिका दहन के बाद सर्वप्रथम होली काशी में मनाई जाती है, इसलिए 14 मार्च को उदय काशी में होली मनाई जाएगी।

इसके अलावा 14 मार्च को उदय व्यापनी प्रतिपदा नहीं है। होली के लिए उदय व्यापनी प्रतिपदा होना जरूरी है, जो कि 15 मार्च को है। ऐसे में रंगोत्सव होली (छलड़ी) का पर्व मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता आचार्य पवन पाठक, डॉ. जगदीश चंद्र भट्ट ने की। बैठक में काशी विद्वत परिषद के सचिव अमित मिश्रा, डॉ. नवीन चंद्र जोशी, डॉ. मंजू जोशी, आचार्य वसंत वल्लभ त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी, हरीश जोशी, डॉ. राम भूषण बिजलवान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top