Breaking News
बद्रीपुरा में सीवर खोदाई से दुर्दशाग्रस्त सड़क।
सीवर खुदाई में खुली बद्रीपुरा की हकीकत: कहीं चौड़ी, कहीं संकरी गलियां, लोग परेशान
भदूनी के जंगल में मिली सिर कटी लाश।
भदूनी के जंगल में मिली सिर कटी लाश, पुलिस और वनाधिकारी आमने-सामने
कमर दर्द से परेशान नगर निगम कर्मी ने फांसी लगाई।
कमर दर्द से जूझ रहे नगर निगम कर्मी ने पत्नी के दुपट्टे से लगाई फांसी
नैनीताल के ज्योली गांव में बाघ ने महिला को निवाला बनाया।
ज्योली गांव में बाघ ने महिला को मारा, छत-विक्षत हालत में मिला शव
आवारा गायों के हत्यारे उस्मान और मोईन ढाई सौ किग्रा गौमांस के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी में पिथौरागढ़ के बेकरी कारोबारी की मौत।
कार की टक्कर से पिथौरागढ़ के बेकरी कारोबारी की मौत
नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से ठगी, ज्वेलर्स समेत 3 पर FIR
आंख के ऑपरेशन के बाद श्रमिक की मौत, राडार पर शुभानु आई हॉस्पिटल
“आखिरी मैसेज से मौत का संदेश : MBPG की छात्रा की मौत, मोबाइल PIN ने खड़े किए सवाल”

हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, 13,850 करोड़ लेकर भागा था भारत से

– सात साल पहले भतीजे नीरव मोदी के साथ भागा था चोकसी, लंदन की जेल में है नीरव

Mehul Choksi Arrested, DDC : भारत के इतिहास का सबसे बड़ा बैंक ऋण घोटाला कर फरार हुआ हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। सात साल पहले चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ पंजाब नेशनल बैंक के 13,850 करोड़ रुपए लेकर फरार हुआ था। नीरव इस समय लंदन की जेल में कैद में है और भारत की एजेंसियां दोनों को भारत लाने की कोशिशों में जुटी हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सूत्रों ने सोमवार को चोकसी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। 65 वर्षीय चोकसी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और फिलहाल वह बेल्जियम की जेल में है। गिरफ्तारी के दौरान स्थानीय पुलिस ने मुंबई की अदालत द्वारा जारी दो ओपन-एंडेड अरेस्ट वारंट का हवाला दिया, जो क्रमशः 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी किए गए थे।

13,850 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ, पीएनबी से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा वांछित है। दोनों ने बैंक की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस शाखा के अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत देकर वचन पत्र (LoU) और विदेशी ऋण पत्र (FLC) का दुरुपयोग किया। यह भारत के बैंकिंग इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ऋण घोटाला है।

भारत से फरार हो गए थे चोकसी और नीरव मोदी
घोटाले के सार्वजनिक होने से कुछ सप्ताह पहले, जनवरी 2018 में, चोकसी और नीरव मोदी भारत से फरार हो गए थे। नीरव मोदी वर्तमान में लंदन की जेल में है और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी है। वहीं चोकसी ने पहले एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी और वहीं रह रहा था। 2021 में वह रहस्यमय तरीके से एंटीगुआ से लापता हो गया था, लेकिन बाद में डोमिनिका में पकड़ा गया।

खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर कर सकता है जमानत की मांग
बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने हाल ही में पुष्टि की थी कि चोकसी वहां मौजूद है और इस मामले को महत्व और ध्यान के साथ देखा जा रहा है। चोकसी ने बेल्जियम का निवास कार्ड प्राप्त कर लिया था और अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहा था, जो खुद बेल्जियम की नागरिक हैं। वर्तमान में उम्मीद जताई जा रही है कि चोकसी अपने खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला देकर बेल्जियम की अदालत से जमानत और रिहाई की मांग कर सकता है।

क्या बेल्जियम मानेगा भारत का प्रत्यपर्ण अनुरोध
इस बीच, भारत सरकार और जांच एजेंसियों के लिए यह गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। दिसंबर 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद को बताया था कि मेहुल चोकसी जैसे वांछितों से संबंधित 22,280 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त या नीलाम कर कर्ज की भरपाई की जा चुकी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बेल्जियम सरकार भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर कार्रवाई करेगी और क्या चोकसी को जल्द ही भारत लाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top