Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

रसोईघर में घुसे सांप ने डसा, किशोरी की एसटीएच में मौत

– हल्दूपोखरा में खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंचते ही सांप से डसा

Snake bite in Haldupokhara, DDC : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित हल्दूपोखरा में रसोई में घुसना एक किशोरी के लिए काल बन गया। यहां पहले घुसे एक सांप ने किशोरी को डस लिया। उसे फौरन ही उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने किशोरी का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक हल्दूपोखरा निवासी भगवान सिंह यहां परिवार के साथ रहते हैं और खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार में उनकी 16 साल की बेटी राधा भी है। बताया जाता है कि शनिवार को रोज की तरह राधा खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंची। उसके अंदर घुसते ही एक सांप ने उसके पैर में डस लिया।

राधा चीखती और दर्द से कराहती हुई रसोई के बाहर दौड़ी। पूछने पर पिता को बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। जिसके बाद परिजन उसे फौरन डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गए। यहां उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन शनिवार को ही राधा की मौत हो गई। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि छात्रा के पैर में सांप के डसने के जैसे निशान मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top