Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

गौलापार में किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

– लछमपुर में मंगलवार दोपहर की घटना, गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू

Wheat crop burnt in Gaulapar, DDC : उत्तराखंड में गेंहू की फसल की कटाई-मढ़ाई शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी भी तमाम कास्तकारों की फसल कटनी बाकी है। मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच नैनीताल जिले में हल्द्वानी के गौलापार में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने पूरी तरह सूख चुकी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बड़ा नुकसान कर चुकी थी। करीब पांच बीघा में खड़ी फसल जलकर नष्ट हुई है।

लछमपुर गौलापार निवासी किसान दीवान सिंह सम्मल के खेत में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में लगभग पांच बीघा में बोई गई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान दीवान सिंह को करीब 45 से 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत में 54 गेंहू बोया गया था, जो आग की चपेट में आ गया।

आग की सूचना पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश फसल नष्ट हो चुकी थी। सामाजिक कार्यकर्ता नीरज रैक्वाल और रविंद्र रैकुनी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित किसान के लिए मुआवजे की मांग की।

नीरज रैक्वाल ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि पीड़ित किसान को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि कुंवरपुर चौकी में एक फायर ब्रिगेड वाहन स्थायी रूप से तैनात किया जाए, ताकी भविष्य में ऐसी घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से त्वरित सहायता और फसल बीमा के तहत उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top