Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

दो बच्चों की मां ने की प्रेमी की हत्या, पति ने पत्थर से कुचला चेहरा

– तरुण हत्याकांड में बनभूलपुरा पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, जंगल में दुबके हत्यारोपी दंपति गिरफ्तार

Tarun murder case, DDC : बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में शुक्रवार, 30 मई की रात हुए तरुण हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्यारोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने के लिए दोनों गौला के जंगल में दुबके थे। पुलिस पूछताछ में गीता ने सच उगला और बताया कि अपनी माली हालत को दुरुस्त करने के लिए उसने तरुण को अपने प्यार के जाल में फंसाया था, लेकिन उसका सच तरुण के सामने खुल गया। तरुण, गीता पर खर्च किए रुपए वापस मांगने शुरु किए तो गीता ने अपने पति के साथ मिलकर तरुण की हत्या का षड्यंत्र रच डाला।

तरुण के पिता की तहरीर पर हत्यारोपी दंपति पर एफआईआर
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि 31 मई को गली नंबर तीन राजपुरा राजेंद्रनगर वार्ड 12 निवासी राधेश्याम रावत पुत्र स्व. भोज राज सिंह रावत ने बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर सौंपी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे तरुण सिंह रावत को गीता साहू पत्नी अनिल साहू निवासी गौजाजाली उत्तर पुरानी आईटीआई बरेली रोड ने धोखे से अपने घर बुलाकर हत्या कर दी थी। गीता के पति अनिल ने उस वक्त तरुण के सिर और चेहरे पर पत्थर से हमला किया, जब वो उसी के घर में सो रहा था। इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया और फरार दंपति की तलाश शुरू की।

बोली, पति को तलाक कर देकर तुझसे करूंगी शादी
1 जून को मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने आंवला गेट चौकी से पहले इन्द्रानगर के बीच में गौला जंगल के अन्दर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तरुण सिंह रावत का अभियुक्त अनिल साहू की पत्नी गीता साहू से प्रेम संबंध था। गीता साहू ने तरुण को यह झांसा दिया था कि वह अपने पति से तलाक लेकर उससे विवाह कर लेगी, लेकिन उसकी मंशा स्पष्ट थी कि वह तरुण से मात्र अपनी आवश्यकता पूर्ण करने के लिए रुपए ऐंठना चाहती थी।

गीता पर दिल खोल कर रुपए लुटा रहा था तरुण
गीता के प्यार में गिरफ्तार हो चुका तरुण, गीता और उसके परिवार पर काफी रुपए खर्च कर चुका था। एक दिन उसे गीता और उसके पति अनिल के षड्यंत्र का पता चल गया। इसी के बाद से तरुण वो सारे रुपए वापस मांगने लगा, जो उसने गीता और उसके परिवार पर खर्च किए थे। ई-रिक्शा चलाने वाले अनिल और ब्यूटी पार्लर चलाने वाली उसकी पत्नी गीता यह रुपया वापस करने की स्थिति में नहीं थे। जिसके बाद दोनों ने तरुण का रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

बच्चों को भेजा नानी के घर, पति से कुचलवा दिया प्रेमी का चेहरा
पुलिस के मुताबिक, रुपए वापस न करने पड़े इसलिए पति-पत्नी ने तरुण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 30 मई की रात गीता ने बच्चों को उनकी नानी के घर भेज दिया। जिसके बाद गीता ने तरुण को फोन किया और घर आकर रुपए ले जाने की बात कही। घर पर गीता का पति अनिल पहले से मौजूद था। घर पहुंचे तरुण ने अपने रुपए मांगे तो गीता ने कहा कि रात अधिक हो गई है। आप अभी यहीं सो जाओ, आपके रुपए सुबह आपको दे दूंगी।

जब सिर कुचला तो गहरी नींद में सो रहा था तरुण
तरुण ने गीता की बात पर भरोसा किया और उसके घर पर ही सो गया। तरुण गहरी नींद में सो गया तब रात करीब डेढ़ बजे गीता का पति अनिल घर के बाहर से एक बड़ा पत्थर उठा लाया और तरुण का सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। पुलिस टीम में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई सुशील जोशी, एसआई नीरज चौहान, एसआई मनोज यादव, कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, हरीश रावत व सोनिया रानी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top