Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

पंतनगर रेलवे स्टेशन में लूट, ट्रेन से फरार हुआ लुटेरा

– बेटे को ट्रेन में बैठाने पंतनगर रेलवे स्टेशन गई थी महिला, जीआरपी थाना काठगोदाम में मुकदमा

Robbery at railway station, DDC : पंतनगर रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ लूट गई। लुटेरा महिला के गले में पड़ा मंगलसूत्र लूटकर ट्रेन से फरार हो गया। वह अपने बेटे को छोड़ने रेलवे स्टेशन गई थी। महिला की तहरीर पर जीआरपी थाना काठगोदाम ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।

फुटहिल सिटी कॉलोनी कमलुवागांजा निवासी आनंदी कुंजवाल के बेटे को आगरा जाना था। बेटे का रिजर्वेशन पंतनगर रेलवे स्टेशन से था। बीती पांच जुलाई को वह अपने बेटे को आगरा जाने वाली ट्रेन में बैठाने रेलवे स्टेशन पहुंची। बताया कि बेटे को ट्रेन में बैठाने के बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी एक लुटेरे ने उनके गले में पड़ा मंगलसूत्र लूट लिया और चलती ट्रेन से फरार हो गया।

आनंदी का कहना कि अगर उनके पास ट्रेन का टिकट होता तो वह लुटेरे का पीछा जरूर करतीं। जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कोहली ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा पंतनगर से आगरा बीच स्थित स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top