Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

हल्द्वानी में मोमो खाने के बाद बीए तृतीय वर्ष की छात्रा की मौत

– एनसीसी क्लासेस से लौटते तक मोमो खाने की बात कही, 19 वर्ष की थी छात्रा

Student dies after eating momo, DDC : उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां मोमो खाने के बाद अचानक बीए में पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा की हालत बिगड़ गई। उसे पेट में तेज दर्द और जलन महसूस होने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पुलिस मौत की असल वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी मीनू मौर्या पुत्री भूपराम मौर्या एमबीपीजी कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी और एनसीसी की ट्रेनिंग कर रही थी। वह रोजाना सुबह 6 बजे एनसीसी के लिए निकलती थी और दोपहर तक घर लौट आती थी। शुक्रवार को भी वह तय समय पर घर से निकली, लेकिन जब दोपहर लौटी तो उसकी हालत खराब थी।

उसे पेट में दर्द और तेज जलन हो रही थी। कुछ ही देर बाद उसने घर में उल्टियां शुरू कर दीं, जिसके बाद परिजनों सकते में आ गए। परिजन उसे नजदीक के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे घर भेज दिया गया। घर पहुंचने पर एक बार फिर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक घर से अस्पताल लाते वक्त मीनू ने बताया था कि एनसीसी से लौटते वक्त रास्ते में उसने मोमो खाए थे, जिसके बाद उसे पेट में अजीब सा महसूस होने लगा। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top