Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

पायलट संग भरी प्यार की पींगें, पायलट ने इज्जत लूटी और रुपया भी

– दोस्ती गांठी और शादी का झांसा देकर बनाई दिल में जगह, फिर इज्जत लूटी और 20 लाख रुपए भी

Girl lost in love of social media, DDC : फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार एक युवती को महंगा पड़ गया। फेसबुकिया दोस्त ने युवती से नजदीकियां बढ़ाई, उसे शादी का वादा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। भरोसा जीतने के बाद जालसाज ने युवती से 20 लाख रुपए की ठगी कर ली और वो भी शादी तय होने के बाद। पीड़िता ने थाने से लेकर एसएसपी तक न्याय की गुहार लगाई, लेकिन मदद नहीं मिली। अंत में पीड़िता को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

मुथानी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को दिए शिकायती पत्र में सिद्धार्थ ग्रोवर पुत्र दलीप (कथित पायलट स्पाइस जेट एयरलाइंस), दलीप, तनीषा पुत्री दलीप, स्वेता ग्रोवर पत्नी दलीप और मनीष पुत्र दलीप निवासीगण सेक्टर 7 ग्रोवर विला चंडीगढ़ पर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि गुड़गाव स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थी।

अप्रैल 2024 में फेसबुक के जरिये वह व्यक्ति सिद्धार्थ के संपर्क में आई। सिद्धार्थ ने खुद को स्पाइस जेट एयरलाइंस का पायलट बताया। फेसबुक की दोस्ती फोन पर बातचीत तक पहुंच गई। दोनों की मुलाकातें भी होने लगीं। एक दिन सिद्धार्थ ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। सिद्धार्थ के पिता दलीप, मां स्वेता और बहन तनीषा ने फोन पर युवती के घरवालों से शादी की बात की। 2 दिसम्बर 2024 शादी की तारीख तय हो गई।

इसबीच सिद्धार्थ ने युवती को झांसे में लेकर हल्द्वानी में एक बैंक खाता खुलवा दिया, जो युवती के नाम पर था। युवती ने बैंक का एटीएम सिद्धार्थ को दे दिया। कुछ दिनों बाद सिद्धार्थ ने प्रापर्टी खरीदने की बात कही और कहा अभी उसके पास पूरे रुपये नहीं है। उसने जोर देकर पीड़िता से बैंक लोन अप्लाई करा दिया और लोन के रुपयों को उस खाते में ट्रांसफर करा लिए जिसका एटीएम उसके पास था।

पीड़िता 18 लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया था। रकम मिलने के बाद सिद्धार्थ और उसके परिवार का रवैया अचानक बदल गया। शादी की तारीख नजदीक आने पर भी बात ही बंद कर दी। इस पर उन्हें शक हुआ। पता किया तो सामने आया कि सिद्धार्थ पहले से ही शादीशुदा है और यह गिरोह ऐसे ही लोगों को फंसाता है।

शादी के वादे की आड़ में सिद्धार्थ ने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी धमका रहे हैं। पीड़िता पहले मुखानी थाना और फिर इसी वर्ष जनवरी में एसएसपी के पास पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top