बाबा गुस्से से लाल… I love mohmmad की आड़ में हिंसा की तो छाती पर चलेगा बुलडोजर, वीडियो

– बरेली हिंसा के बाद CM YOGI के तेवर तल्ख, श्रावस्ती से चेतावनी

CM Yogi furious over Bareilly violence, DDC : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (27 सितंबर, 2025) को  पर्यटन दिवस के अवसर पर श्रावस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने 510 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। 236 करोड़ की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण व 274 करोड़ की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और देश में जगह-जगह I love Mohammad को लेकर हो रहे प्रदर्शनों पर बड़ा बयान दिया है।

बरेली बवाल पर सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों को शांति अच्छी नहीं लगती है। हिंदू पर्वों पर उनको गर्मी आने लगती है। तब ऐसे लोगों के लिए डेटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है।

कहा, इस्लाम में बुतपरस्ती का विरोध करते हैं। दूसरी तरफ ‘आई लव मोहम्मद’ के नाम पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। ये शारदीय नवरात्र पर अव्यवस्था करना चाहते हैं, लेकिन इन्हें नहीं पता कि मां भगवती नवरात्र में चंड- मुंड का नाश करती हैं।

बुजदिलों की तरह महिलाओं, बच्चों को आगे कर रहे
सीएम योगी ने कहा कि अराजकता स्वीकार नही है। जो लोग प्रदर्शनों में बच्चों, महिलाओं को बुजदिलों की तरह आगे कर रहे हैं, उन्हें मेरी चेतावनी है कि उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सीएम ने कहा कि अराजकता स्वीकार नही है। हम सबको सम्मान और सुरक्षा देंगे, लेकिन किसी ने सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया तो ऐसी कार्रवाई होगी कि सात पीढ़ियों तक नजीर बन जाएगी।

सपा-कांग्रेस और बसपा की सरकार में इन उपद्रवियों को सरकार अपने यहां बुलाती थी। नाक रगड़ती थी उनके सामने नतमस्तक होती थी इनको लूटपाट करने की, बेटी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की, प्रतिष्ठानों में आगजनी करने की छूट देती थी।

गरीब और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने की छूट देती थी डबल इंजन की सरकार है, धर्म के नाम पर अराजकता फैलाओगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी ने अराजकता करने का दुस्साहस किया, ये सरकार उसकी छाती पर बुलडोजर चलाना भी जानती है।

एक तरफ बुतपरस्ती का विरोध, दूसरी तरफ आई लव मोहम्मद…
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि एक तरफ इस्लाम में कहते हैं कि वो बुतपरस्ती का विरोध करते हैं… उससे नफरत करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ I LOVE MOHAMMAD कहकर अव्यवस्था, आगजनी, तोड़फोड़ का सहारा ले रहे हैं। उन्हें मालूम है कि ये नवरात्र, दशहरा का पर्व है, लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि चंड-मुंड बनकर अव्यवस्था पैदा करोगे तो मां भगवती कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी। वह तो ऐसे चंड-मुंडों को रौंदने का ही कार्य करती हैं।

‘आस्था चौराहे पर प्रदर्शन करने के लिए नहीं’
योगी ने कहा कि आपकी उपासना चौराहे पर प्रदर्शन करने का नहीं, बल्कि आपकी आस्था और अंतःकरण का विषय होना चाहिए. इसीलिए हमने कहा कि धर्मस्थलों पर माइक बंद होने चाहिए। बजाने हैं तो अपने परिसरों के अंदर बजाएं। दूसरों का जीना हराम करना बंद करिए। ये प्रतिबंध उत्तर प्रदेश में लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top