Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

चाय लोक से सीधा परलोक, लिफ्ट के चैंबर में गिरा सिक्योरिटी गार्ड

– चाय लोक रेस्टोरेंट में काम करने वाले 28 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की शनिवार रात दर्दनाक मौत

Death at Chai Lok Restaurant, DDC : हल्द्वानी के काठगोदाम थानाक्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने युवा सिक्योरिटा गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। दो मंजिले पर बने लिफ्ट के चैंबर में सिक्योरिटा गार्ड सिर के बल गिरा। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

रेतीखान रामगढ़ निवासी चंद्रशेखर पांडे (28 वर्ष), टेड़ी पुलिया के पास स्थित चाय लोक रेस्टोरेंट में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पिछले कुछ दिनों से रेस्टोरेंट की इमारत में लिफ्ट का चैंबर बनाया जा रहा था, जिसमें जल्द ही लिफ्ट लगनी थी।

बताया जाता है कि शनिवार रात चंद्रशेखर दो मंजिले पर पहुंच गया। इस दौरान उसका नियंत्रण बिगड़ा और वह सीधा चैंबर में जा गिरा। चंद्रशेखर सीधा सिर के बल जमीन पर आ गिरा और बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बताया जाता है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चंद्रशेखर को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। घटना सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। रेस्टोरेंट स्वामी से चौकी प्रभारी ने पूछताछ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top