Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

सेना की छावनी में चोरी, चोरों ने खंगाला नायब सूबेदार घर

– लाखों की ज्वैलरी और हजारों का लैश लेकर चोर फरार

Theft at Army Cantonment Haldwani, DDC : दो दिन पहले हल्द्वानी कोतवाली के सामने और अब बेहद संवेदनशील और सुरक्षित कही जाने वाली सेना की छावनी की भीतर चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। चोरों ने यहां एक नायब सूबेदार का घर खंगाला और लाखों के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। नायब सूबेदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तिकोनिया स्थित आर्मी कैंट में तैनात नायब सूबेदार राजकुमार यहां परिवार के साथ रहते हैं। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में सैन्य अधिकारी ने बताया कि 25 अक्तूबर सुबह 10 से साढ़े 11 बजे के बीच उनका परिवार क्वार्टर से बाहर था औप घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान किसी ने क्वार्टर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर 40 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। साथ ही लाखों के जेवरात पर भी हाथ साफ कर दिया।

चोरी हुए जेवरात में दो तोले की नथ, सोने की एक अंगूठी, मंगलसूत्र, नाक की डायमंड कील शामिल है। चौकी प्रभारी राजुपरा कृष्णा गिरी ने बताया कि दिनदहाड़े सेना छावनी के क्वार्टर से चोरी के मामले में विवेचना की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top