Breaking News
बद्रीपुरा में सीवर खोदाई से दुर्दशाग्रस्त सड़क।
सीवर खुदाई में खुली बद्रीपुरा की हकीकत: कहीं चौड़ी, कहीं संकरी गलियां, लोग परेशान
भदूनी के जंगल में मिली सिर कटी लाश।
भदूनी के जंगल में मिली सिर कटी लाश, पुलिस और वनाधिकारी आमने-सामने
कमर दर्द से परेशान नगर निगम कर्मी ने फांसी लगाई।
कमर दर्द से जूझ रहे नगर निगम कर्मी ने पत्नी के दुपट्टे से लगाई फांसी
नैनीताल के ज्योली गांव में बाघ ने महिला को निवाला बनाया।
ज्योली गांव में बाघ ने महिला को मारा, छत-विक्षत हालत में मिला शव
आवारा गायों के हत्यारे उस्मान और मोईन ढाई सौ किग्रा गौमांस के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी में पिथौरागढ़ के बेकरी कारोबारी की मौत।
कार की टक्कर से पिथौरागढ़ के बेकरी कारोबारी की मौत
नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से ठगी, ज्वेलर्स समेत 3 पर FIR
आंख के ऑपरेशन के बाद श्रमिक की मौत, राडार पर शुभानु आई हॉस्पिटल
“आखिरी मैसेज से मौत का संदेश : MBPG की छात्रा की मौत, मोबाइल PIN ने खड़े किए सवाल”

14 दिन के लिए जेल गए विपिन पांडे को दूसरे दिन मिली बेल

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को मिली जमानत।

– उजाला नगर में हुई हिंसा के आरोप में की गई थी गिरफ्तारी, विपिन के अधिवक्ताओं ने दायर की थी जमानत याचिका

Former BJYM state minister Vipin Pandey gets bail, DDC : बछड़े के कटे सिर को लेकर बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के उजाला नगर में हुई हिंसा के आरोप में गिरफ्तार भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था, लेकिन गिरफ्तारी के दूसरे दिन ही विपिन को बेल मिल गई। दायर जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई की और विपिन को सशर्त जमानत दी।

बता दें कि बीते 16 नवंबर को उजाला नगर स्थित उजालेश्वर मंदिर के बाहर गोवंश (बछड़े) का कटा सिर मिलने के बाद पूरे शहर में तनाव बढ़ गया था। घटना की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। पुलिस को हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना को लेकर कमलुवागांजा क्षेत्र निवासी हिन्दूवादी नेता एवं पूर्व भाजयुमो प्रदेश मंत्री विपिन पांडे पर आरोप था कि उन्होंने घटना के दौरान लोगों को उपद्रव करने के लिए भड़काया और साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की।

जिसके बाद पुलिस ने बीते गुरूवार की शाम हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार की सुबह न्यायालय में पेश किया गया। जहां से विपिन पांडे को 14 दिन की न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया। शनिवार को एसीजेएम कोर्ट में जमानत याचिका के दौरान सुनवाई में आरोपी विपिन पांडे के वकील नीरज कैड़ा, रोशनी मिश्रा और संजय तिवारी ने तर्क दिया कि मामले की जांच जारी है। ऐसे में उसकी जमानत मंजूर की जाए। विवेचना में आरोपी पक्ष पूरा सहयोग करेगा। इस तर्क पर कोर्ट ने आरोपी को सशर्त जमानत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top