Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी टू अलीगढ़, प्यार कर फंसी तो अपहरण की कहानी गढ़ी

– पुलिस ने 16 साल की नाबालिग को अलीगढ़ से किया बरामद, इंस्टाग्राम से शुरू हुई कहानी

अमृत विचार : शहर की एक 16 साल की लड़की को अलीगढ़ में रहने वाले एक नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। लड़की घर से फरार हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। इधर, प्यार में फंसी लड़की ने राज खुलने के डर से अपहरण की कहानी गढ़ डाली। पुलिस, लड़की तक पहुंची और जब काउंसिलिंग शुरू की तो इंस्टाग्राम से शुरू और अपहरण पर खत्म हुई सारी कहानी सामने आ गई।

शहर में रहने वाली 16 साल की ये लड़की बीती 20 नवंबर को अचानक घर से गायब हो गई। बिना पिता की बेटी की मां परेशान हो गई और पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया और तलाश शुरू की। लड़की का मोबाइल स्विच ऑफ था। इधर, तलाश में जुटी पुलिस के पास अगले दिन एक इमरजेंसी कॉल पहुंचा। ये कॉल लड़की ने मोबाइल पर एसओएस बटन दबा कर किया था।

लड़की आवाज में घबराहट थी और वह कह रही थी एक पगड़ी पहने युवक ने उसका अपहरण कर लिया था। बड़ी मुश्किल से वह जान बचाकर भागी है। इस खबर पर पुलिस की एक टीम आनन-फानन में अलीगढ़ पहुंची। प्राथमिक बातचीत में ही पुलिस को शंका हो गई। पुलिस ने लड़की को सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द कर दिया।

सीडब्ल्यूसी ने जब काउंसिलिंग की तो लड़की टूट गई। लड़की ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिये उसकी मुलाकात अलीगढ़ में रहने वाले एक लड़के से हुई थी। अपने उसी प्रेमी से मिलने के लिए वह घर से गई। पूरी रात वह लड़के के साथ रही, लेकिन जब अगला दिन हुआ और उसे यह लगा कि अब वह घरवालों से क्या कहेगी तो उसने अपहरण की कहानी रच डाली।

बहरहाल, अब इस मामले में पुलिस नाबालिग लड़की कोर्ट के समक्ष पेश करेगी और कोर्ट में दिए बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है। नियमानुसार इस मामले में आग की कार्रवाई की जाएगी।

बेटी की अपहरण, मां के निशाने पर रिश्तेदार
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग लड़की के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह शहर में अपनी मां के साथ रहती है। इधर, जब से लड़की के पिता की मृत्यु हुई, तभी से लड़की की मां का अपने कुछ रिश्तेदारों से संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया। लड़की जब अचानक गायब हुई तो उसकी मां ने अपने ही उन रिश्तेदारों को निशाने पर ले लिया, जिससे उसका संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि जब पुलिस ने दूध से पानी अलग किया तो सारी कहानी साफ हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top