Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

लाखों डकार गया सेल्समैन, हिसाब मांगा तो नौकरी छोड़कर भागा

. न थाने में सुनी न एसएसपी ने, कोर्ट के आदेश पर मुखानी थाना पुलिस ने लिखा मुकदमा

The salesman embezzled funds, DDC : एक दवा कंपनी के लिए मार्केटिंग करने वाले सेल्समैन ने अपने ही मालिकों को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। शक होने पर मालिक ने हिसाब-किताब मांगा तो आना-काना करने लगा और उस पर बकाए की वापसी का दबाया बनाया तो आरोपी नौकरी छोड़ कर फरार हो गया। पीड़ित थाने से लेकर एसएसपी तक चक्कर काटता रहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर मुखानी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ईको टाउन निवासी मोहम्मद नाजिम पुत्र करीमुद्‌दीन कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में दलपतपुर वीरपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी मो. शाहनवाज पुत्र शाकिर अली पर आरोप लगाए हैं। नाजिम का कहना है कि वह एक कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और एक कंपनी के स्वामी है। उनकी फर्म दवाइयों औप मेडिकल से सम्बंधित समस्त सामान थोक में बेचती है।

बीते वर्ष 24 जनवरी को उन्होंने शाहनवाज को बतौर सेल्समैन काम पर रखा था। जो माल को सेल करने और बिलों की पेमेन्ट लाता था। कुछ समय बाद नाजिम को बिलों में हेरा-फेरी का अंदेशा हुआ। उन्होंने शाहनवाज से हिसाब-किताब मांगा तो वह टालमटोल करने लगा।

उन्होंने खुद हिसाब लगाया तो 465,000 लाख रुपए का गबन सामने आया। उन्होंने रुपए वापसी का दबाव बनाया तो शाहनवाज ने नौकरी छोड़ की और धमकाने लगा। पीड़ित मुखानी थाने पहुंचा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी को डाक से शिकायत की, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्हें न्यायालय से गुहार लगानी पड़ी। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top