गहरी खाई में गिरी कार, पति, पत्नी और बच्चों समेत पांच की मौत

भवाली में परिवार समेत खाई में गिरी कार।

– भवाली स्थित दनिखाल में बन रहे साले के होमस्टे को देखने जा रहे थे सभी, मृतकों में पांचवा चालक

Vehicle Falls Into Gorge, Five Killed, DDC : नैनीताल जिले के भवाली में अपने साले का होम स्टे देखने जा रहा जीजा पूरे परिवार के साथ हादसे का शिकार हो गया। परिवार जिस कार में मौजूद था, वो कार गहरी खाई में गिर गई और हादसे में पति, पत्नी और दो बच्चों के साथ कार चला रहे चालक की भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन एक भी जीवित अवस्था में नहीं मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मुख्य बाजार खटीमा निवासी भूपेंद्र सिंह चुफाल परिवार के साथ लखनऊ में बस चुके हैं। उनका दिल्ली में व्यापार है। बताया जाता है कि भूपेंद्र के साले ने नैनीताल जिले के भवाली स्थित दनिखाल में होम स्टे बनाया है।

गुरुवार को भूपेंद्र चुफाल कार (UP 32 QU 1874) से अपनी पत्नी सीमा, पुत्र वाशु व पुत्री रावी के साथ भवाली के दुनिखाल जा रहे थे। कार अनुज कुमार पुत्र रमा सागर निवासी अरशद नगर एलपीजी गोदाम, आलमनगर लखनऊ चला रहा था। ढेला गांव के समीप एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

कार सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने शवों को खाई से निकाला। सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया चालक का मोड़ पर कार से नियंत्रण खोना हादसे का कारण लग रहा है।

मृतकों के नाम
1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top