Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी में बच्चों के सामने घोंटा बीवी का गला, पति बच्चों संग फरार

नीलांचल कालोनी शिवाजी कालोनी में घटना स्थल घर के बाहर खड़े लोडर में रखा अफसाना का शव।

– नीलांचल कालोनी फेज पांच में हुई हत्या, कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर सुबह 4 बजे बच्चों को लेकर भागा आरोपी

Afsana murdered in Haldwani: DDC : हल्द्वानी कोतवाली की टीपीनगर चौकी क्षेत्र की नीलांचल कालोनी में पति ने अपने ही बच्चों को सामने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आधी रात घटना को अंजाम देने के बाद वह अपनी दोनों नाबालिग बेटियों को लेकर फरार हो गया। घटना के एक दिन बाद खुलासा तब हुआ, जब मकान मालिक कमरे की पुताई कराने पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया है।

मूलरूप से रुद्रपुर का रहने वाला सौरभ राज पुत्र सोनू ने करीब आठ साल पहले आस्था उर्फ अफसाना से लव मैरिज की थी। दोनों पेशे से मजदूरी करते थे और बीती 29 फरवरी दोनों बेटियां अलीशा (5 वर्ष) और इबरा (3 वर्ष) के साथ नीलांचल कालोनी फेज 5 स्थित शिवा जी कालोनी में गंगा राम मौर्या के मकान में किराए पर रह रहे थे। तीन किराएदारों वाले इस घर में सौरभ ऊपरी मंजिल पर रहता था, जहां दो और किराए पड़ोसी थे।

गंगा का मानें तो दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। सौरभ कई-कई दिन बाद लौट कर घर आता था। बीती 8 अप्रैल की रात करीब 12 बजे सौरभ घर आया। वह नशे में था और आधी रात पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। दोनों बच्चे वहीं मौजूद थे। सुबह करीब चार बजे सौरभ ने कमरे में बाहर से कुंडी लगाई और दोनों बच्चों को लेकर चला गया। मकान मालिक को लगा घर में कोई नहीं है। वह वैवाहिक समारोह के लिए घर में अपने नाती पप्पू से पुताई करा रहे हैं।

10 अप्रैल को पुताई के लिए पप्पू ने जब सौरभ के कमरे में बाहर से लगी कुंडी खोली तो उसके होश फाख्ता हो गए। अंदर अफसाना का शव जमीन पर बिछे बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ा था और पूरा बिस्तर खून से सना हुआ था। यह देख वहीं खड़े गंगा चीखते हुए भागे और सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में कोतवाल उमेश मलिक और टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने जब शव को कब्जे में लिया, तब उसकी आंखें और जीभ बाहर निकली हुई थी। माना जा रहा है कि अफसाना की गला घोंट कर हत्या की गई है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया मामला संदिग्ध है। शव को मॉर्चरी भेज दिया है और मृतका का पति फरार है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top