Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

अमेरिका में सजायाफ्ता ड्रग तस्कर बनमीत सिंह के हल्द्वानी और रुद्रपुर के ठिकानों पर छापा

ड्रग तस्कर बनमीत के हल्द्वानी स्थित घर पर तैनात पुलिस, अंदर ईडी की कार्रवाई।

= देहरादून से आई सात सदस्यीय ईडी की टीम ने सुबह छह बजे हल्द्वानी स्थित आवास पर की छापेमारी

America’s drug smuggler Banmeet Singh, DDC : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की देहरादून से आई टीम ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर बनमीत सिंह के हल्द्वानी स्थित आवास और रुद्रपुर स्थित फार्मा फैक्ट्री पर छापेमारी की। टीम सुबह करीब 6 बजे बनमीत के तिकोनिया स्थित घर पहुंची तो परिवार सो रहा था। लगभग पूरे दिन चली कार्रवाई के दौरान टीम ने यहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। बनमीन ने डार्क वेब के जरिये ड्रग तस्करी का धंधा अमेरिका में फैलाया था।

कई साल पहले बनमीत सिंह तिकोनिया स्थित गुरुतेग बहादुर गली में परिवार के साथ रहता था। अब यहां आलीशान मकान में उसके पिता, बच्चे और पत्नी रहती है। हल्द्वानी छोड़ने के बाद बनमीत अमेरिका चला गया। वर्ष 2012 से 2017 के बीच उसने नशीली दवाओं की तस्करी की। अप्रैल 2019 में बनमीत को लंदन में गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2023 में लंदन ने उसे अमेरिका के सुपुर्द कर दिया।

अमेरिकी अदालत से उसे सजा हुई और वह मनी लॉड्रिंग में भी लिप्त पाया गया। इसकी पुष्टि के लिए शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम ने पुलिस बल के साथ अचानक छापेमारी की। परिजनों के सारे मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और एक तरह से परिवार घर में ही कैद कर लिया गया। ईडी की टीम पूरे दिन घरवालों से उनकी चल-अचल संपत्ति, बैंक खातों के बारे में जानकारी और दस्तावेज खंगाले।

ईडी की दूसरी टीम ने बनमीत की रुद्रपुर के सिडकुल स्थित फार्मा फैक्ट्री पर छापा मारा, लेकिन टीम को यहां ताला मिला। बताया जा रहा है कि बनमीत की यह फार्मा फैक्ट्री कई सालों से बंद है। बनमीन ने ड्रग तस्करी के धंधे से 150 मिलियन से अधिक अमेरिका डॉलर कमाए। चूंकि उसने अदालत में मनी ट्रेल के बात स्वीकार की तो ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका में गैर कानूनी तरीके से कमाए रुपयों को उसने भारत तक पहुंचाया।

ईडी मनी ट्रेल के इसी लिंक को खंगालने में लगी है, लेकिन फिलहालत अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस छापे की खबर स्थानीय पुलिस को भी नहीं लगी। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों ने हमें छापे की सूचना नहीं दी है। यदि वह कोई सहायता मांगेंगे तो पूरी मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top