Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

अमेरिका में ड्रग तस्करी का पैसा हल्द्वानी में, बनमीत के भाई से मिले 130 करोड़ कीमत की बिटकॉइन

– अमेरिका की जेल में बंद है बनमीत, डार्कवेब से करता था तस्करी

Drug Mafia Banmeet, DDC : डार्क वेब के जरिये ड्रग तस्करी करने वाला माफिया बनमीत सिंह नरूला अमेरिका की जेल में बंद है। मनी ट्रेल के शक में ईडी ने 26 अप्रैल को उसके भाई परविंदर सिंह नरूला को हल्द्वानी में उसके घर से गिरफ्तार किया था। अब उसके पास से 130 करोड़ रुपये कीमत के बिड क्वाइन जब्त कर लिए गए हैं। ये सारी कार्रवाई अमेरिका के अनुरोध पर की गई है।

गुरुतेग बहादुर गली तिकोनिया में बनमीत का घर है। जहां उसके पिता, पत्नी, बच्चे और भाई परविंदर रहता है। 25 अप्रैल को ईडी ने यहां छापा मारा था। 27 अप्रैल की सुबह तक चली छापेमारी और पूंछतांछ के बाद ईडी ने परविंदर को गिरफ्तार कर लिया। ईडी अधिकारीयो के मुताबिक परविंदर से 130 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की क्रिप्टोकरेंसी ‘बिटकॉइन’ जब्त की है। अमेरिका से बनमीत की गिरफ्तारी के बाद इस बात के इनपुट मिले थे कि बनमीत ने ड्रग्स की कमाई को भारत में अपने भाई तक पहुंचाया।

गोपनीय जांच शुरू की गई तो मामला सही पाया गया। जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी ‘डार्क वेब’ के माध्यम से मादक पदार्थ की अवैध बिक्री के जरिये अर्जित आय को सौंपने लिए सहमत हुआ है। ये अवैध बिक्री अधिकतर यूरोपीय देशों में की गई। ईडी ने कहा कि ये जांच धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 2 (आरए) को लागू करते हुए अमेरिकी अधिकारियों से प्राप्त पारस्परिक कानूनी सहायता अनुरोध के आधार पर शुरू की गई थी। परविंदर सिंह और उसका भाई बनमीत सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर ‘सिंह डीटीओ’ नामक एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी ग्रुप का संचालन कर रहे थे।

एजेंसी ने कहा, डीटीओ का मतलब ‘ड्रग ट्रैफिकिंग ऑर्गनाइजेशन’ है। आरोपी ‘डार्क वेब’ के माध्यम से अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय देशों में मादक पदार्थ की बिक्री करते थे। एक बिटकॉइन की कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 53 लाख रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top