Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

कुत्ते के काटने से पागल बच्चे ने परिवार को काटा और मर गया

पागल कुत्ते के काटने से पागल हुए बच्चे की मौत।

– 12 साल के किशोर को 10 दिन पहले काटा था पागल कुत्ते ने, मोहल्ले वालों को भी दौड़ाया

Child dies due to dog bite, DDC : रुद्रपुर के 12 साल के एक किशोर को पागल कुत्ते ने काट लिया। उस पर रेबीज का असर हुआ तो उसने परिवार के लोगों को काटना और मोहल्ले वालों के पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

कुत्ते के काटने से अंजान था परिवार
वार्ड नंबर तीन संजयनगर रुद्रपुर निवासी गोविंद सरकार मजदूरी करता है। वह यहां मां, पत्नी और तीन लड़कों के साथ रहता है, जिसमें 12 वर्षीय बड़े बेटे विक्की की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 10 दिन पहले विक्की को एक पागल कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन परिवार इस बात से अंजान था।

पिता की अंगुली चबाई, छोटे भाइयों को काटा
रविवार की सुबह से ही विक्की लोगों को काटने दौड़ने लगा। विक्की ने अपने पिता गोविंद की अंगुली में भी काट लिया। जिसके बाद अपने दोनों छोटे भाइयों को भी काटा। बेकाबू विक्की को किसी तरह काबू कर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। विक्की के मुंह से लगातार लार निकल रही थी और कुत्तों की तरह हरकतें कर रहा था।

परिवार को दी इंजेक्शन लगाने की सलाह
जिला अस्पताल रुद्रपुर में हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन यहां दो घंटे उपचार के बाद ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने गोविंद को हिदायत दी कि वह खुद और दोनों बच्चों को भी रेबीज के इंजेक्शन लगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top