Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

चिड़ियों ने छेड़ा, जंगली मधुमक्खियों ने कास्तकार को मार डाला

– नैनीताल के ज्योलीकोट स्थित चोपड़ा गांव में चिड़ियों द्वारा घोसला छेड़ने से नाराज मधुमक्खियों ने किया था हमला

Farmer dies in bee attack, DDC : नैनीताल में खेत में गाय का चारा लेने गए कास्तकार पर जंगली मधुमक्खियों (अंगनार) के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल कास्तकार को आनन-फानन में डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। करीब 11 घंटे बाद कास्तकार की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

गाय का चारा लेने खेत गया था कास्तकार
नैनीताल के चोपड़ा गांव ज्योलीकोट निवासी भीम सिंह रावत (55 वर्ष) पुत्र धन सिंह पेशे से कास्तकार हैं और यहां पत्नी प्रेमा देवी, तीन बेटियों व होमगार्ड में नौकरी करने वाले बेटे तरुण रावत के साथ रहते थे। परिजनों के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12 बजे भीम सिंह घर के पास खेत से गाय का चारा लेने गए थे। वहीं पास में जंगली मधुमक्खियों ने मिट्टी का घोसला बनाया था।

चिड़ियों के हमले से चिढ़ीं अंगनार
भीम सिंह खेत से चारा काट रहे थे कि इसी बीच कुछ चिड़ियों ने मधुमक्खियों के घोसले पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों का झुंड इससे चिढ़ गया और झुंड ने पास ही खेत में काम कर रहे भीम सिंह पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर दौड़े परिजनों व स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें मधुमक्खियों के झुंड से बचाया, लेकिन तब वह बुरी तरह घायल हो चुके थे।

हमले के साढ़े 11 घंटे बाद हो गई मौत
आनन-फानन में उन्हें सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां हालात और बिगड़ने पर शाम करीब पांच बजे उन्हें आईसीयू में ले जाया गया और रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top