Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

केवीएम स्कूल प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

– स्कूल टूर पर गई अंजली की गुरुवार को बरेली के फन सिटी में हुई थी मौत, पिता बोले-मौत के बाद भी यथावत चलता रहा केवीएम स्कूल का टूर

Analji Murder Case, DDC : बरेली के फन सिटी में हुई अंजली की मौत के मामले में मृतका के पिता राजेंद्र की तरफ से केवीएम पब्लिक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुखानी थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, मृतका के पिता ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नैनी व्यू कालोनी जय सिंह भगवानपुर मुखानी निवासी नायब सूबेदार राजेंद्र रावत की बेटी अंजली हीरानगर स्थित केवीएम पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। चिल्ड्रेंस डे के मौके पर स्कूल प्रबंधन बच्चों को बरेली स्थित फन सिटी टूर पर ले गया था, जिसमें अंजली भी शामिल थी। फन सिटी में अंजली की संदिग्ध परिस्थितियों में स्वीमिंग पूल में गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन निजी एंबुलेंस से छात्रा के शव को लेकर उसके घर पहुंचा। शुक्रवार को अंजली के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

अंजली के पिता राजेंद्र ने मुखानी थाना पुलिस को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने घटना स्थल का खुलासा नहीं किया है। मामले की प्राथमिक जांच एसआई बीरेंद्र बिष्ट को सौंपी गई है।

जीरो एफआईआर, आगे की जांच करेगी बरेली पुलिस
अंजली की मौत बरेली में हुई, लेकिन मौत फन सिटी में ही हो गई थी या फन सिटी से ले जाने के बाद हुई, इस पर संशय है। मृतका के पिता ने भी अंजली की मौत की सही जगह चिन्हित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर,  मुखानी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद मुकदमा बरेली के इज्जतनगर थाने को ट्रांसफर किया जाएगा। जिसके बाद पूरे मामले की जांच बरेली में ही होगी। बरेली पुलिस की जांच में ही यह साफ होगा कि अंजली की मौत घटना स्थल पर हुई या फिर कहीं और।

पिता ने तहरीर में खड़े किए अहम सवाल

– उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ थी और उसे किसी तरह की बीमारी नहीं थी

– 14 नवंबर की दोपहर 12.15 बजे स्कूल टीचर ने पत्नी सरिता को फोन पर बताया कि अंजली बेहोश हो गई है

– टीचर बोली, अंजली को अस्पताल में दिखाया है और अब उसे वापस हल्द्वानी ला रहे हैं

– अंजली जिन कपड़ों में घर से निकली थी, वह उसके तन पर नहीं थे

– स्कूल प्रबंधन ने किसी प्रकार की मानवीय और हॉस्पिटल संबंधी मदद नहीं की

– घटना होने के बाद भी स्कूल टूर यथावत चलता रहा

– स्कूल प्रबंधन बिना किसी हॉस्पिटल और बिना किसी वैध डाक्टर की अनुमति के अंजली को प्राइवेट एंबुलेंस लेकर घर पहुंचा

मां बदहवास, चाचा ने दी मुखाग्नि
घटना का पता लगने के बाद से ही अंजली का परिवार सदमे में है। मां को इतना गहरा सदमा लगा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पिता भी बेटी की मौत को सच नहीं मान पा रहे हैं। पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा है और अंजली के घर में चीख-पुकार मची है। लोग रोते-बिलखते परिजनों को सांत्वना देते रहे हैं, लेकिन आंसू नहीं थमे। इधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंजली के शव को चित्रशिला घाट ले जाया गया, जहां चाचा सुंदर सिंह रावत और प्रीतम सिंह रावत ने चिता को मुखाग्नि दी।

शरीर पर नही मिले चोट के निशान
अंजली स्कूल के करीब 250 बच्चों के साथ फन सिटी गई थी। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वह अचानक बेहोश होकर स्वीमिंग पूल में गिर गई थी। जबकि गुरुवार को परिजनों का कहना था कि उनके साथ गए बच्चों से बात हुई, उन्होंने कुछ और ही कहानी बताई। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में पता चला कि अंजली के शरीर के निशान नही है। शनिवार को वरिष्ठ चिकित्सकों का पैनल बैठक कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top