Breaking News
हल्द्वानी में महिलाओं के अंडरवियर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।
विदेश से पढ़कर लौटा देशी चोर, लड़कियों के अंडर गार्मेंट पर कर रहा शोध
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला

क्रिसमस पर डायवर्ट रहेंगे नैनीताल में रास्ते, हल्द्वानी में प्रवेश पर प्रतिबंध

– 24 दिसंबर की सुबह 9 बजे से 26 की शाम 7 बजे तक डायवर्जन, बाहरी नंबर के सभी वाहन शहर के बाहर से होकर गुजरेंगे

Route diversion in Nainital, DDC : अमृत विचार क्रिसमस के दौरान यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह प्लान 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहेगा। आगामी तीन दिनों के लिए, जो लोग नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने जा रहे हैं, उन्हें निर्धारित मार्गों का पालन करना होगा। यात्रा रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 9 बजे से 7 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का आवागमन 12 बजे से शाम 7 बजे तक रोका जाएगा।

बरेली रोड से जाने वाले वाहन
जो वाहन बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जा रहे हैं, वे तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होंगे। इसके बाद, वे गौला बाईपास से होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

रामपुर रोड से जाने वाले वाहन
रुद्रपुर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन रूद्रपुर दिनेशपुर मोड़ (पंतनगर तिराहा) से डायवर्ट होकर नेशनल हाईवे 109 से लालकुआं होते हुए तीनपानी तिराहा, गौला बाईपास से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
– रामपुर और बरेली की ओर आने वालों को गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा और वे बरेली रोड से होते हुए तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा जाएंगे।

बाजपुर, रामनगर और कालाढुंगी से जाने वाले वाहन
बाजपुर, रामनगर और कालाढुंगी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले कालाढूंगी (नैनीताल तिराहा) से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

कालाढुंगी रोड से जाने वाले वाहन
हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले ऊंचापुल तिराहा/लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा जाएंगे।

दबाव बढ़ने पर करें शटल सेवा का प्रयोग
यात्रा रूट पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में पर्यटकों और वाहन चालकों से पुलिस ने अनुरोध किया है कि वे अपने वाहनों को गौलापार/काठगोदाम क्षेत्र में पार्क करके शटल सेवा का उपयोग करें।

भवाली और भीमताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन
भवाली और भीमताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास से जाएंगे।
कालाढुंगी रोड से जाने वाले वाहन कॉलटैक्स/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल होते हुए लालडॉट तिराहा/ऊँचापुल तिराहा जाएंगे।

नैनीताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन
नैनीताल शहर से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम से कालाढुंगी जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top