Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

एसएसपी की फटकार : ऊपर सरकारी बार, नीचे शराब का अवैध कारोबार

– हल्द्वानी में नैनीताल बार के बेसमेंट में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार, एफएल-टू कर्मी रडार पर

Illegal liquor trade, DDC : क्राइम मीटिंग में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा की फटकार के बाद पुलिस में हरकत नजर आ रही है। एसओजी और कोतवाली पुलिस ने मिलकर शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। शराब का ये अवैध कारोबार नैनीताल बार के बेसमेंट में चल रहा था। 27 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक है कि इस गोरखधंधे में एफएल-टू के लोग भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक एसओजी और भोटियापड़ाव पुलिस चौकी की टीम बरसाती नहर वर्कशॉप लाइन में गश्त पर थी। तभी नैनीताल बार के बेसमेंट से लोगों को आते-जाते देखा गया। शक होने पर टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति तेजी से बेसमेंट की ओर भागा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जब बेसमेंट में पहुंची तो वहां विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब का जखीरा मिला। गिनती में 276 बोतलें और 68 अध्धे मिले।

गिरफ्त में आए युवक ने अपना नाम कृष्णापुर वार्ड 13 तल्लीताल नैनीताल निवासी पंकज जोशी पुत्र हरीश चंद्र जोशी बताया। आरोपी शराब से संबंधित एक भी दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। पुलिस को शक है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में एफएल टू के कुछ लोगों की संलिप्तता हो सकती है और इसका जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, एसआई देवेन्द्र सिंह राणा, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल प्रकाश बड़ाल, अरविन्द नयाल व सन्तोष बिष्ट थे।

गौलापार में भी शराब के खेल का भंडाफोड़
काठगोदाम के गौलापार में शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि गश्त के दौरान टीम बागजाला राजन नाथ के जरनल स्टोर के पास पहुंची लोगों ने शराब बिक्री की खबर दी। कुछ ही दूरी पर मनीष आर्या पुत्र स्व. गंगा राम निवासी रामलाल कालोनी गौलापार को शराब बेचते पकड़ लिया गया। मौके से अंग्रेजी शराब के 21 पव्वे, रम के 45 पव्वे और देसी शराब के 231 पव्वे बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top