Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

जाम छलकाते पकड़े 65 शराबी, पुलिस को देखते ही लगे गिड़गिड़ाने

– ऑपरेशन रोमियो के तहत पुलिस ने गुरुवार रात चलाया अभियान, वसूला 19 हजार जुर्माना

Operation Romeo, DDC : नैनीताल जिले में छेड़छाड़ और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम जाम छलकाने वालों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार रात एक बार फिर ऑपरेशन रोमियो चलाया। आलाधिकारियों के नेतृत्व में शुरु हुए अभियान के दौरान पुलिस ने 65 शराबी पकड़े। पकड़े जाते ही शराबी पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते नजर आए। पुलिस ने इन सभी का चालान किया और 19,500 रुपए जुर्माना वसूला।

ऑपरेशन रोमियो के दौरान पकड़े गए शराबी और मनचले।
ऑपरेशन रोमियो के दौरान पकड़े गए शराबी और मनचले।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग और महिलाओं पर छीटाकशी करने वाले पुलिस के रडार पर थे। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने हल्द्वानी, आवास विकास कॉलोनी, टीपी नगर, मंडी क्षेत्र, नैनीताल रोड, वर्कशॉप लाइन, ठंडी सड़क, सुभाष नगर, मुखानी क्षेत्र और आरटीओ रोड में छापेमारी की।

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीने, पिलाने और हुड़दंग मचाने वाले 65 अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 19,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस टीम में सीओ सिटी नितिन लोहनी, सीओ भवाली सुमित पांडे, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव, मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता, एसएसआई रोहिताश सागर, हल्द्वानी कोतवाली के चौकी प्रभारी और 4 प्लाटून आईआरबी व पीएसी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top