Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

40 साल से मालखाने में पड़ा था मादक पदार्थ, आईजी ने जलवाया

– कुमाऊ के विभिन्न मालखानों में जमा था 914 किग्रा से ज्यादा नशे का सामान, वर्ष 2022 से अब तक की सबसे बड़ी खेप जलाई

Drug consignment burnt, DDC : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखंड मुहिम के तहत कुमाऊं में नशे की अब तक की सबसे बड़ी खेप जलाई गई है। आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर नशे की उस खेप को मालखानों से बाहर निकाला गया, जो पिछले 40 सालों से मालखानों में पड़े-पड़े सड़ रही थी। कुमाऊ के सभी जिलों में कुल 324 अभियोगों से जब्त 914.91 किलोग्राम मादक पदार्थों को ग्लोबल इनवायरमेंटल साल्यूशन, लम्बाखेड़ा खानपुर रुद्रपुर में जलाया गया।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यवाही सोमवार को की गई। जलाए गए मादक पदार्थों की मात्रा अब तक के वर्षों में की गई कार्रवाई में सर्वाधिक है। यदि पिछले वर्षों की तुलना की जाए तो वर्ष 2022 में 53 अभियोगों में 292 किग्रा, वर्ष 2023 में 134 अभियोगों में 719 किग्रा, वर्ष 2024 में 77 अभियोगों में 57.699 किग्रा और वर्ष 2025 में 324 अभियोगों में 914.91 किलोग्राम मादक पदार्थ को नष्ट किया गया।

बता दें कि आईजी ने इस काम में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए थानों से खुद संपर्क किया। विशेष अभियान के तहत वर्ष 1985, 1995 और 1998 जैसे अत्यंत पुराने अभियोगों में मालखानों में वर्षों से लंबित जब्त मादक पदार्थों सहित वर्ष 2025 तक के मालों को चिन्हीकृत कर निस्तारित किया गया। आईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निस्तारण की प्रक्रिया शीघ्र, पारदर्शी और पूर्णतः विधिसम्मत होनी चाहिए। जिससे न केवल पुलिस मालखानों पर भार कम हो, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया में भी गति और स्पष्टता आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top