Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

बेटी को परीक्षा दिलाने जा रही मां की मौत, दूसरी ट्रेन से गिरकर मरी

– रुद्रपुर से बेटी को परीक्षा दिलवाने गौलापार जा रही थी स्कूटी सवार मां

Two women died after falling from scooty and train, DDC : बेटी को रेलवे की परीक्षा दिलवाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत गईं। रुद्रपुर से गौलपार के लिए निकली स्कूटी सवार मां बेटी हल्द्वानी के बेलबाबा मंदिर के हादसे का शिकार हुईं। एक अन्य मामले में महिला की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। ये घटना किच्छा रेलवे स्टेशन पर हुई। पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी गीता सिंह (51वर्ष) पत्नी रंजीत बहादुर यहां परिवार के साथ रहती थीं। परिजनों के मुताबिक बुधवार को गीता की बेटी हर्षिता की रेलवे की परीक्षा थी और परीक्षा सेंटर गौलपार के किशनपुर स्थित विवेकानंद कॉलेज था। परीक्षा के लिए मां अपनी बेटी को स्कूटी से लेकर निकली थी।

रुद्रपुर-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बेलबाबा मंदिर पहुंचने पर अचानक स्कूटी गिर गईं। हादसे में हर्षिता और गीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन में दोनों को डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकिसको ने गीता को मृत घोषित कर दिया।

टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया, शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जाँच की जा रही है।

ट्रेन से गिरकर महिला की मौत
चलती ट्रेन से गिरकर घायल हुई महिला ने एसटीएच में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक सिरौलीकला किच्छा निवासी 55 वर्षीय परवीन पत्नी सादिक हुसैन मंगलवार को किच्छा से भोजीपुरा जा रही थी। किच्छा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से महिला अनियंत्रित होकर गिर गई।

गंभीर हालत में उसे एसटीएच लाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top