Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

पानी के अंदर दौड़ेगी भारत की पहली ट्रेन, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

– कोलकाता की हुगली नदी के अंदर चलेगी मैट्रो ट्रेन

India’s first underwater metro train, DDC : नदी के अंदर देश की पहली रेल परिवहन सुरंग में मेट्रो का आज उद्घाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को भारत के पहले अंडरवाटर मेट्रो टनल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को कोलकाता में हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाये जाने के साथ भारत में नदी के नीचे पहली सुरंग भी यातायात के लिए खुल जाएगी। कोलकाता की हुगली नदी के नीचे बनी यह सुरंग, हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच दो स्टेशनों को जोड़ेगी।

दो स्टेशनों हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच सुरंग की कुल लंबाई 4.8 किलोमीटर है। इसमें 1.2 किमी सुरंग हुगली नदी में 30 मीटर नीचे है, जो इसे ‘किसी भी बड़ी नदी के नीचे देश की पहली परिवहन सुरंग’ बनाती है। इसके अलावा, हावड़ा मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहरा स्टेशन भी होगा। यह सुरंग ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना का एक हिस्सा है जो सेक्टर पांच से शुरू होती है और वर्तमान में सियालदह में समाप्त होती है।

ये है मेट्रो की खासियत
इस कॉरिडोर की पहचान 1971 में शहर के मास्टर प्लान में की गई थी। मेट्रो रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा, ‘हावड़ा और कोलकाता, पश्चिम बंगाल के दो सदियों पुराने ऐतिहासिक शहर हैं और यह सुरंग हुगली नदी के नीचे से इन दोनों शहरों को जोड़ेगी। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में बुधवार को एक रैली को भी संबोधित करेंगे, जहां संदेशखालि स्थित है।

और क्या-क्या करेंगे पीएम मोदी
प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, पीएम मोदी मंगलवार शाम कोलकाता पहुंचे और सीधे राजभवन गए, जहां वह रात में ठहरे। आज बुधवार को वह कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड का उद्घाटन करेंगे, जिसका एक हिस्सा हुगली नदी के नीचे से गुजरता है। प्रधानमंत्री कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय और तारातला-माजेरहाट मेट्रो खंड का भी उद्घाटन करेंगे। साथ में वह अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। दोपहर में वह एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के लिए बारासात जाएंगे।

संदेशखाली में गरजेंगे पीएम मोदी
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि संदेशखालि की ‘प्रताड़ित महिलाएं’ रैली स्थल पर मौजूद रहेंगी। संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा महिलाओं का कथित रूप से यौन शोषण करने को लेकर प्रदर्शन हुए थे। उन्होंने कहा, ‘अभी यह पता नहीं है कि संदेशखालि की पीड़िताएं प्रधानमंत्री से मिलेंगी या नहीं। पिछले हफ्ते, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा था कि अगर ‘प्रताड़ित महिलाएं’ प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा व्यक्त करती हैं, तो पार्टी मुलाकात कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top