– घर में खेलते वक्त छठवीं की छात्रा की दर्दनाक मौत, साल के आखिरी दिन परिवार में मचा कोहराम
The noose was tightened during a game, DDC : साल के आखिरी दिन नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रहने वाले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में खेलते वक्त लटकी रस्सी मासूम बच्ची के गले में कस गई। रस्सी गले में इतनी जोर से कसी की गर्दन काटकर हड्डी में फंस गई। यह नजारा देख घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
टीपीनगर क्षेत्र के राजारानी विहार करायल जौलासाल निवासी एक बैंक कर्मी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 13 साल की बेटी शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय में छठवीं की छात्रा थी। बताया जाता है कि बुधवार रात बच्ची घर में उछल-कूद कर रही थी। जहां वह खेल रही थी, वहीं एक रस्सी लटकी थी। उछल-कूद के दौरान अचानक ही बच्चा की गला रस्सी में फंस गया।
रस्सी उसके गले में बुरी तरह जकड़ गई और वो चीख भी नहीं पाई। रस्सी गले में इस कदर जकड़ी कि ऊपरी त्वचा को काटती हुई हड्डी में जकड़ गई। परिवार के सदस्य जब पहुंचे तो देर चुकी थी। फौरन की बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि परिवार पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं था। उन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना दी और प्रशासन के निर्देश के बाद शव बिना पोस्टमार्टम परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।


