Breaking News
बेस अस्पताल के शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म।
बेस अस्पताल के शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, नहीं बता पा रही पहचान
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना छह राज्यों का ऐतिहासिक एमओयू
हल्द्वानी में दवा कारोबारी के बेटों को बेहोश कर चोरी।
कारोबारी के बेटों को बेहोश कर घर से लाखों की चोरी
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल

बेस अस्पताल के शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, नहीं बता पा रही पहचान

बेस अस्पताल के शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म।

. मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही महिला, अस्पताल तीमारदारी में जुटा

DDC : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में बुधवार को एक महिला ने शौचालय में बच्चे को जन्म दे दिया। महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और वह अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं है। प्रसव के बाद अस्पताल स्टाफ ने महिला और नवजात को महिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। महिला बच्चे की देखभाल नहीं कर पा रही है, जिसके चलते अस्पताल का महिला स्टाफ नवजात की देखरेख कर रहा है।

दरअसल, बुधवार को ओपीडी के दौरान एक गर्भवती महिला बेस अस्पताल पहुंची। महिला वहां मरीजों और तीमारदारों को परेशान कर रही थी। वह लोगों की बातें भी ठीक से नहीं समझ पा रही थी। अस्पताल के गार्ड ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद वह शौचालय चली गई।

काफी देर तक महिला के बाहर नहीं आने पर लोगों को चिंता हुई। इसी दौरान शौचालय से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पता चला कि महिला ने वहीं बच्चे को जन्म दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल वहां मौजूद नर्सों को भेजकर महिला की मदद कराई। नर्सों ने तत्परता से प्रसव के बाद की स्थिति संभाली।

इसके बाद महिला और नवजात को महिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया। महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डॉ. कांता किरन ने बताया कि बेस अस्पताल से महिला और उसके बच्चे को लाए जाने के बाद दोनों को भर्ती कर लिया गया। महिला लोगों की बात ठीक से समझ नहीं पा रही है और बच्चे की देखभाल भी नहीं कर रही है। ऐसे में अस्पताल स्टाफ को अतिरिक्त निगरानी रखनी पड़ रही है।

बच्चे को अस्पताल स्टाफ पिला रहा दूध
नवजात पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है, लेकिन महिला बच्चे को दूध नहीं पिला रही है। ऐसे में अस्पताल की महिला स्टाफ नवजात को दूध पिला रही हैं। साथ ही महिला पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि महिला को अस्पताल से कहीं जाने न दिया जाए।

न पहचान बता पा रही, न कोई पहचान पत्र
प्रभारी सीएमएस के मुताबिक महिला के पास आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र नहीं है। वह अपनी पहचान भी नहीं बता पा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है और महिला की पहचान व उसके परिजनों का पता लगाने में मदद मांगी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top