Breaking News
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा
रुद्रपुर में आयकर का छापा।
अस्पताल की सौदे के बीच कारोबारी और डॉक्टर के ठिकानों पर आयकर की रेड
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सुरक्षा और सम्मान : धामी
हल्द्वानी के मंदिर में मिली छह माह की बच्ची।
मंदिर में छह माह की बच्ची छोड़कर कौन हुआ गायब, पुलिस तलाश में जुटी
सेवा संकल्प कार्यक्रम से अधिकारियों को अल्टीमेटम देते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
जनता को दफ्तरों के चक्कर कटवाए तो अफसरों की खैर नहीं
हल्द्वानी में डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट मे अंतर।
नवजात की रिपोर्ट पर सीएमओ ने बैठाई जांच, राडार पर चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर
हल्द्वानी में सर्वाइकल के इलाज के दौरान महिला की मौत।
दर्द ठीक करने के नाम पर गर्दन मरोड़ी, महिला की मौत; हकीम गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
देहरादून में प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा।
पति के साथ जंगल में शराब पार्टी, फिर प्रेमी के साथ मिलकर काट दिया गला

9,796 गांव में हर नल से मिल रहा ग्रामीणों को जल

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक।

. जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा के दौरान सीएम के सामने अफसरों का दावा, हकीकत देखेगी सरकार

DDC : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार, 12 अगस्त को जब जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की तो अफसरों ने बड़े-बड़े दावे किए। दावा किया कि 9796 गांवों में हर नल से ग्रामीणों को जल मिल रहा है। राज्य में जल जीवन मिशन के तहत 16,555 योजनाओं में से 15,540 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। औसत प्रगति 92.46 प्रतिशत है और 1,015 योजनाएं प्रगति पर हैं। 14.48 लाख में से 14.20 लाख ग्रामीण परिवारों को कनेक्शन दिये जा चुके हैं। 14,979 गांवों में से 9,796 गांव में हर नल से जल का सत्यापन हो चुका है।

सचिवालय में समीक्षा कर रहे सीएम ने अफसरों को चेतावनी दी कि पूरी हो चुकी हर पूरी हो चुकी हर योजना का धरातल पर सत्यापन किया जाएगा और अगर खामी मिली तो संबंधित कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक के दौरान सीएम ने जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन और रख-रखाव के साथ आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने हर घर जल का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।

कहा, जल जीवन मिशन की सफलता केवल नल कनेक्शन की संख्या से नहीं, बल्कि प्रत्येक घर तक नियमित, पर्याप्त, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचने से तय होगी। उन्होंने निर्माणाधीन और लंबित पेयजल योजनाओं को मिशन मोड में निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव पेयजल रणवीर सिंह चैहान, अपर सचिव रोहित मीणा, झरना कमठान आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top