Breaking News
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना छह राज्यों का ऐतिहासिक एमओयू
हल्द्वानी में दवा कारोबारी के बेटों को बेहोश कर चोरी।
कारोबारी के बेटों को बेहोश कर घर से लाखों की चोरी
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा

रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू

रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।

– पुलिस की चेतावनी के बावजूद रानीबाग में नदी किनारे पहुंच रहे लोग, तेज बहाव में पैर फिसलने से हुए हादसे

DDC : सोशल मीडिया पर फोटो और रील बनाने की चाहत लोगों पर भारी पड़ रही है। रानीबाग में उफनती गौला नदी के खतरनाक बहाव के बीच भी युवक नदी किनारे पहुंचकर जान जोखिम में डाल रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लापरवाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों में पैर फिसलने से तीन युवक गौला के तेज बहाव में बह गए। गनीमत रही कि तीनों को पुलिस ने समय रहते रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

लगातार बारिश के कारण गौला नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और रानीबाग क्षेत्र में नदी का बहाव बेहद तेज है। ऐसे में नदी के आसपास जाना भी जोखिम भरा बना हुआ है। इसके बावजूद रविवार को कई लोग नदी किनारे घूमते और फोटो खींचते नजर आए। इसी दौरान एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रस्सी की मदद से युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इससे पहले शुक्रवार को भी दो युवक नदी किनारे हादसे का शिकार हो गए थे। पैर फिसलने के बाद दोनों तेज बहाव में बहने लगे, लेकिन किसी तरह एक पत्थर के सहारे रुक गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। लगातार दो दिनों में हुए इन तीन हादसों ने नदी किनारे मंडरा रहे खतरे की गंभीरता को सामने ला दिया है।

चेतावनी के बावजूद नहीं मान रहे
गौला के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पहले ही नदी, नालों और जलस्रोतों के आसपास जाने तथा पानी में उतरने से लोगों को आगाह कर चुका है। इसके बावजूद युवा इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहे हैं। रानीबाग में नदी किनारे पहुंचकर फोटो और वीडियो बनाने का सिलसिला जारी है। थोड़ी सी चूक में इन लोगों की जान जा सकती है।

संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि काठगोदाम और बनभूलपुरा थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में नदी किनारे के संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बावजूद नदी किनारे जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top